
छत्तीसगढ़ के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी, आगामी 72 घंटों में तगड़ी बारिश की चेतावनी
Monsoon Red Alert: रायपुर. मानसून द्रोणिका फिर से मजबूत हो गई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इस कारण से प्रदेश के दक्षिण इलाके में आगामी 72 घंटे के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ के सात जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो और रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटे में प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, धमतरी व गरियाबंद जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसी तरह आगामी 72 घंटे के लिए उक्त जिलों में भारी से सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, सागर, पेंड्रा रोड, बालासोर, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र इसी क्षेत्र में बनने की प्रबल संभावना है। इस वजह से प्रदेश में रविवार 7 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । कुछ स्थानों पर भारी तथा एक- दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है । भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की संभावना है।
कहां कितनी बारिश
लोहंडीगुड़ा- 7, कटेकल्याण, कुसमी में 6, भोपाल पट्टनम में 5, तोकापाल, छिंदगढ़ में 4, अकलतरा, बलौदा, धरमजयगढ़, बस्तर, बातोली, काेंटा, मोहला, पत्थलगांव में 3, जगदलपुर, भैरमगढ़, मानपुर, गंडई, चांपा, बस्तानार, नारायणपुर, लैलुंगा, दरभा, जांजगीर और राजिम में दो- दो सेमी बारिश दर्ज की गई है।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इसके प्रभाव में 7 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है।
Published on:
06 Aug 2022 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
