29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत! कई जगहों पर हल्की बारिश और आंधी के आसार, जानें आज के मौसम का हाल…

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में जहां गर्मी का असर जारी है, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश ने राहत भी दी है।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत! कई जगहों पर हल्की बारिश और आंधी के आसार, जानें आज के मौसम का हाल...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत! कई जगहों पर हल्की बारिश और आंधी के आसार, जानें आज के मौसम का हाल...(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में जहां गर्मी का असर जारी है, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश ने राहत भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान रायपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हसौद, भटगांव और देवभोग जैसे क्षेत्रों में 1-1 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।

CG Weather Update: सिनोप्टिक सिस्टम का असर

मौसम में बदलाव का मुख्य कारण एक सक्रिय द्रोणीका (ट्रफ) है, जो गंगा तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है। यह सिस्टम प्रदेश में नमी बढ़ा रहा है, जिससे बादल बन रहे हैं और हल्की वर्षा की स्थिति बन रही है। रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। इससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कुल मिलाकर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। तेज गर्मी के बीच अचानक बारिश और हवाओं से लोगों को राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट से गर्मी का असर कुछ कम होने की उम्मीद है।