24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

प्रदेशभर में बढ़ रही महिला अपराध के विरुद्ध आप महिला विंग ने निकाली रैली, सरकार को कोसा

प्रदेशभर में बढ़ रही महिला अपराध के विरुद्ध आप महिला विंग ने निकाली रैली, सरकार को कोसा

Google source verification

रायपुर। आम आदमी पार्टी के महिला विंग ने रविवार को राजधानी रायपुर के ईदगाहभाठा से सप्रे शाला मैदान तक बढ़ती महिला अपराध के विरुद्ध रैली निकालकर प्रदर्शन किया। महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा और जिलाध्यक्ष कलावती मार्को ने रैली का नेतृत्व किया। दुर्गा झा ने कहा कि प्रदेशभर में महिलाओं के प्रति बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। इस पर अवसर पर महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।