
Road Accident: गरियाबंद जिले में बड़ा हादसा हो गया है। तहसील मुख्यालय से 3 किमी दूर नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर-देवभोग रोड पर फुलझरघाटी मोड़ के पास बीती रात एक तेज रतार बोलेरो वाहन 20 फीट गहरी नदी में गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर से मैनपुर के हरदीभाटा में धोबी समाज के समेलन में शामिल होने जा रहे लगभग 11 लोग बोलेरो में सवार होकर जा रहे थे। रात को गाड़ी अनियंत्रित होकर फुलझर मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के राहगीरों ने वाहन से घायलों को बाहर निकाला। उन्हें मैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 55 वर्षीय एक महिला की मौके मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
घायलों में 18 वर्षीय गायत्री और 55 वर्षीय कौशिल्या को जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज मैनपुर में चल रहा है। घायलों में कीर्तन नाग, नीतिन नाग, सोनकुमारी नाग, महेश कुमार, शिवनाग, रोहित नाग, इंदु नाग और बिंदु बाई नाग शामिल हैं।
Updated on:
03 Mar 2025 12:42 pm
Published on:
03 Mar 2025 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
