31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे में RPF पद के लिए निकली 19952 बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

अगर आप मेट्रीकुलेशन पास हैं और भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 4 Sep 2017, 7:30 PM IST

Precious goods passing through the moving train in MP

Precious goods passing through the moving train in MP

रायपुर. अगर आप मेट्रीकुलेशन पास हैं और भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे ने मेट्रीकुलेशन पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी करके रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के 19952 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2017 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) आरक्षक पद के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से १०वीं परीक्षा उत्तीर्ण हो।

पद का नाम : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कांस्टेबल

रिक्त पदों की संख्या : 19952

रिक्त पदों की संख्या वर्गवार इस प्रकार है : जनरल के लिए 8901 पद, अनुसूचित जाति के 3317 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 3363 पद, जबकि ओबीसी के 4371 पद हैं।

आयु सीमा : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान : इन पदों के लिए चयनित अभ्यार्थियों को 5200 से 20200 और ग्रेड पे 2000 रुपए दिए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तारीख : इन नौकरी के लिए उम्मीदवार उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2017 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : आरपीएफ में भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर होगा।

एेसे होगी परीक्षा :
आरपीएफ कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें वैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। इस पेपर को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सवाल मैट्रिक लेवल के होंगे। जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग के 35, अर्थमेटिक के 35 और जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। बतादें कि परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल और मेडिकल टेस्ट दे सकेंगे।

आवेदन ऐसे करें : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के लिए भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवार यहां से ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करें। इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ फोटोग्राफ व अन्य प्रमाण पत्र के संलग्न कर आवेदन करें।