12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा में हंगामा, सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की में घायल हुई छत्तीसगढ़ की महिला सांसद फूलोदेवी नेताम

Ruckus in Rajya Sabha: सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि सदन में उन्हें पीछे से धक्का दिया गया था। मार्शलों ने दुव्र्यवहार किया। संसद के इतिहास में यह लोकतंत्र की हत्या है।

2 min read
Google source verification
राज्यसभा में हंगामा, सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की में घायल हुई छत्तीसगढ़ की महिला सांसद फूलोदेवी नेताम

राज्यसभा में हंगामा, सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की में घायल हुई छत्तीसगढ़ की महिला सांसद फूलोदेवी नेताम

रायपुर. मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में बुधवार को भारी हंगामा हुआ। सांसदों और मार्शलों के बीच हुई धक्का-मुक्की में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम (MP Phulo devi netam) घायल हो गई। धक्का लगने के कारण वह सदन में गिर गई और उनके हाथ में चोट लगी है। गुरुवार को विपक्ष ने सदन के बाहर इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि सदन में उन्हें पीछे से धक्का दिया गया था। मार्शलों ने दुव्र्यवहार किया। संसद के इतिहास में यह लोकतंत्र की हत्या है। सदन के अंदर धक्का-मुक्की में नीचे गिरने के कारण उनके हाथ, कमर और कंधों में चोट लगी है। उपचार के लिए उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा।

कांग्रेस सांसद छाया वर्मा ने कहा विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा
राज्यसभा में मार्शलों के साथ धक्का-मुक्की के बाद गुरुवार को विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 15 विपक्षी दलों ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च भी निकाला। सदन के अंदर हुई घटना की तस्वीरें सामने आई है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ की एक और महिला सांसद छाया वर्मा ने कहा कि सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। बाहर से मार्शल बुलाकर हमारे साथ धक्का-मुक्की की गई। महिला सांसदों तक का ख्याल नहीं रखा गया। सांसद फूलोदेवी नेताम और मैं साथ में थे। फूलोदेवी के साथ जो हुआ है अब उसे पूरा देश देख रहा है।

केंद्रीय मंत्रियों ने रखा सरकार का पक्ष
गुरुवार दोपहर केंद्रीय मंत्रियों ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काम में रुकावट डालने का काम विपक्ष ने किया और इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष घडिय़ाली आंसू न बहाए।

वीडियो आया सामने
गुरुवार को जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि विपक्षी सांसद वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे और इस दौरान उन्हें संभालने के लिए मार्शल बुलाए गए। सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर में कुछ सांसद मेज पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। यह भी साफ दिख रहा है कि कुछ महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई।