13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमएमआई अस्पताल में बम होने की अफवाह, युवक का नहीं मिला कोई सुराग…पुलिस कर रही जांच

Threat to bomb MMI Hospital : अस्पताल में बम होने की अफवाह फैलाने वाले का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rumor of bomb in MMI hospital, police investigating Raipur News

एमएमआई अस्पताल में बम होने की अफवाह, युवक का नहीं मिला कोई सुराग...पुलिस कर रही जांच

रायपुर। Threat to bomb MMI Hospital : अस्पताल में बम होने की अफवाह फैलाने वाले का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जिस पान दुकान वाले के मोबाइल से उसने फोन किया था, उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। आरोपी ने पान दुकान वाले से इमरजेंसी बताकर फोन लिया था। इसके बाद एमएमआई अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज अभिषेक रघुवंशी को कॉल किया। उसने अस्पताल में 5 बम रखने की जानकारी दी। इसके बाद फोन काट कर फरार हो गया।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, इस दिन से सताएगी ठंड...देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

अस्पताल में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ अस्पताल पहुंची। अस्पताल में बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस फोन करने वाले की तलाश में लगी रही। पान दुकान वाले को पकड़ा गया। उससे पूछताछ की गई, तो उसने एक युवक द्वारा मोबाइल मांगने। फिर उसमें कॉल करने के बारे में बताया। फिलहाल फोन करने वाले का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: मंत्रियों की चार सीटों में कांटे की टक्कर, अब तक हारे इतने मंत्री...सामने आई यह बड़ी वजह