
सबा अंजुम होंगी छ.ग.पुलिस खेल टीम की ब्रांड एंबेसडर, खिलाड़ियों को पुलिस में भर्ती के लिए करेंगे ठोस पहल: DGP अवस्थी
रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी से आज प्रदेश के कई बास्केटबाॅल, हैण्डबाॅल, कराटे सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर अवस्थी ने कहा छत्तीसगढ़ पुलिस खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। और इसी बीच अवस्थी ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सबा अंजुम को छत्तीसगढ़ पुलिस का ब्राण्ड एंबेस्डर बनाने की घोषणा की।
आपको बता दें वर्तमान में सबा अंजुम छत्तीसगढ़ पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस में खिलाड़ियों की भर्ती से छत्तीसगढ़ और पुलिस दोनों का नाम रोशन होगा। खिलाड़ियों ने पुलिस महानिदेशक को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के कई उत्कृष्ट खिलाड़ी केंद्रीय और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में नौकरी कर रहे हैं। यहां के खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ पुलिस में अवसर मिलना चाहिए। जिस पर अवस्थी ने आश्वासन देते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा करेंने की बात कही।
अवस्थी ने खिलाड़ियों से खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि खेलों में तो आप आगे हैं साथ ही पढ़ाई पर भी ध्यान देकर अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। अवस्थी ने 70वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला बास्केटबाॅल चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को बधाई दी। छत्तीसगढ़ हैण्डबाॅल एसोसिएशन के सेक्रेटरी बषीर अहमद खान और टीम के खिलाड़ियों ने भी डीजीपी अवस्थी से मुलाकात की और अपनी मांगों को रखा।
इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक मयंक श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ बास्केटबाॅल एसोसिएषन के सचिव अनिता पटेल, महिला बास्केटबाॅल टीम के प्रषिक्षक सरजीत चक्रवर्ती, प्रषिक्षक पुलिस टीम सतीष मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी अमृत पाॅल सिंह, अतंरराट्रीय बास्केटबाॅल खिलाड़ी जूनियर इंडियन टीम नेहा कारवां, रिया वर्मा, एलिजाबेथ एक्का उपस्थित रहे।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
31 Jan 2020 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
