
संत प्रवीण ऋषि बोले
Saint Praveen Rishi : रायपुर। बीज शुद्ध हो तो फल भी शुद्ध होता है। जैसे माता-पिता होंगे, वैसी ही संतान होगी। मां-बाप सौभाग्यशाली तो बच्चा भी सौभाग्यशाली। माता-पिता का चरित्र, संस्कार बच्चे में अनचाहे आ जाते हैं। इसलिए माता-पिता को अपना व्यवहार बेहतर रखना चाहिए। ये बातें टैगोरनगर के श्री लाल गंगा पटवा भवन में चल रहे चातुर्मास प्रवचन में संत प्रवीण ऋषि ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मनुष्य जैसे कर्म करेगा, उसे उसका वैसा ही फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसा बीज वैसा ही फल आने वाला है तो अपने कर्म-बीजों के प्रति सजग रहना होगा। न शरीर का कर्म फल देता है, न वाणी का कर्म, मन का कर्म ही फल देता है। अनुभूतियों के स्तर पर जानकर मानना होगा कि जैसी चित्त की चेतना होती है, वैसा ही फल आता है। माता-पिता अगर देव हो गए तो बच्चे अवश्य (cg hindi news) ही देव पुत्र होंगे। हम अपने बच्चों में संस्कार का जैसा बीज बोएंगे, भविष्य में हम अपने बच्चों से वैसा ही फल प्राप्त करेंगे। मां-बाप का कर्तव्य है कि बच्चों को ऐसी पोषक व सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, जिससे उन्हें यह लगे कि वे एक स्वतंत्र, कामयाब एवं आत्मविश्वासी इंसान में विकसित हो सकते हैं।
वो लोग भाग्यशाली होते है जो माता-पिता के साथ रहते हैं : साध्वी शुभंकरा
एमजी रोड के जैन दादाबाड़ी में नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकराश्री ने कहा कि बेटे-बहु का व्यवहार कैसा भी हो पर माता-पिता कभी दुराशिष नहीं देंगे। उनका दिल दुखाओगे तो भी वे आपको कुछ नहीं कहेंगे पर उसका प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिलता है। कोई माता-पिता को बिना बताए ही प्लान बना कर घर से निकल जाते हैं। कुछ लोग बिना माता-पिता से पूछे कुछ काम नहीं करते हैं। यह माता पिता के लिए सुख दुख के पहलू के समान है। उन्होंने कहा कि आज आपको एक घटना के बारे में बताते हैं। ज्यादा दिन पहले की बात नहीं है।
एक व्यापारी के दुकान में आग लग जाती है और सारा माल जलकर खाक हो जाता है। व्यापारी बहुत परेशान रहता है और सोचता है कि अब कैसे होगा और क्या होगा मुझे घर चलाना है और व्यापार को फिर से खड़ा करना है। कुछ दिनों तक तो उसे नींद भी ढंग से नहीं आती थी। घटना के बाद उसकी पत्नी ने कहा कि आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप आराम से अपना काम करें, व्यापार (Raipur News) को फिर से खड़ा करें और आने वाले 6 महीने तक टेंशन न लें। पति ने पूछा ऐसा क्यों बोल रहे हो, तो पत्नी ने बताया कि मैंने कुछ पैसे जमा करके रखे हैं और उन पैसों से 6 महीने से ज्यादा घर खर्च चलाया जा सकता हैं। इसलिए आप व्यापार को स्थापित करने के बारे में सोचें और उसी दिशा में काम करें।
Published on:
13 Jul 2023 01:17 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
