कुछ दिन पहले भी राशि को एक अन्य कंपनी का ऑफर मिला था। जिस कंपनी ने राशि को 85 लाख का ऑफर दिया है, उसने पिछले साल आईआईआईटी-एनआर के छात्र चिंकी कारडा को 57 लाख का पैकेज दिया था। राशि मूल रूप से बिलासपुर की है। उसके पिता शरणजीत बग्गा टीचर हैं, मां मनीषा हाउस वाइफ हैं। राशि को इंजीनियरिंग की प्रेरणा भाइयों से मिली। वह पढ़ने में तेज थी। इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर से ही उसने इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दी। राशि अपनी सफलता में पिता की भूमिका को अहम मानती हैं।