8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : आज कहां होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने किया अपडेट, जारी हुआ अलर्ट

CG Weather Update : इसके चलते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सुबह की शुरुआत के साथ आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Jul 2023, 11:55 AM IST

Weather Update : आज कहां होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने किया अपडेट, जारी हुआ अलर्ट

Weather Update : आज कहां होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने किया अपडेट, जारी हुआ अलर्ट

रायपुर/बिलासपुर.cg weather Update : अरब सागर से लगातार छत्तीसगढ़ के निचले स्तर पर नमी युक्त हवाओं के पहुंचने से आकाश मेघमय हो रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सुबह की शुरुआत के साथ आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहा। अरब सागर से लगातार प्रदेश के निचले स्तर पर पहुंच रही नमी युक्त हवाओं के कारण आकाश में बादल छाए। आज भी मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं है।

दिनभर में धूप छांव का दौर चला। इस दौरान उमस भी बढ़ गई। बुधवार को सुबह के समय आकाश मेघमय रहने के साथ रिमझिम हल्की बूंदाबांदी हुुई। इसके बाद आकाश साफ हो गया। इसके बाद दोपहर में धूपछांव का दौर चला। फिर से आकाश मेघमय हुआ,लेकिन सुबह की तहर दोपहर में भी शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इस बीच एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हुई। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हल्की बारिश होने की संभावना
cg weather update : मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका बीकानेर,ग्वालियर, सीधी, गुना, बालूघाट होते हुए अरूणाचल प्रदेश तक फैली है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा आंध्रप्रदेश के तटीय तक फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।