
संजय शर्मा इंडियन फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के महासचिव नियुक्त
फोटो डीएससी और डीएससी २ के नाम से
रायपुर. छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर संजय शर्मा को ंडियन फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन का महासचिव नियुक्त किया गया। रायपुर में आयोजित 27वीं फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप के आयोजन के दौरान फेडरेशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में (2019 से 2023 वर्ष) तक सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नियुक्ति की घोषणा की गई। जिसमें रायपुर संजय शर्मा को इंडियन फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन का महासचिव बनाया गया है। वहीं मुंबई राजू रावेल अध्यक्ष तथा विजय को कोषाघ्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में आगामी वर्षों में राष्ट्रीय स्पर्धा के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिसमें 67वीं नेशनल चैंपियनशिप कर्नाटक(बेंगलूरु) में 28वीं फेडरेशन कप का दायित्व मणिपुर को सौंपा गया है। साथही एशियन चैंपियनशिप जोकि 2020 में बेंगलूरु कर्नाटक में आयोजित है इस संबंध में भी जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ से पहली बार राष्ट्रीय महासंघ का महासचिव बनाया गया है। इससे पूर्व संजय शर्मा को बॉडी बिल्डिंग में शानदार प्रदर्शन के आधार पर वीर हनुमान सिंह पुरस्कार सम्मानित भी किया जा चुका है। सामान्य सभा की बैठक में मप्र, कर्नाटक, उप्र, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के प्रतिनिधि सहित राष्ट्रीय संघ के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
02 Oct 2019 02:04 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
