उल्लेखनीय है कि अपनी मांगो को लेकर संजीवनी व महातारी एंबुलेंस कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ हड़ताल पर बैठे हैं। जिसमें रोजाना अपने प्रदर्शन के लिए कर्मचारी नए- नए तरीके अपना रहे हैं। पहले बारिश में पंडाल उखाड़ दिए जाने पर छाता लेकर प्रदर्शन उसके बाद पीएम व अधिकारीयों को अपने खून से खत लिखना इसके बावजूद जब प्रशासन ने इनकी बात नही सुनी तो इन्होनें अपने नेत्रदान का संकल्प लिया।