6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्ती को खा गया शक का कीड़ा ! गुस्साए युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

संतोष यादव हत्याकांड में मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में जो बात निकलकर सामने आ रही है वो काफी चौंका देने वाली है।

2 min read
Google source verification
ti.jpg

बिलासपुर। बीते दिनों संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की लाश मिली थी। युवक रात के वक्त दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांट रहा था और इसके बाद सुबह उसकी लाश पाई गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उसका अपना दोस्त था। दरअसल मृतक ने दशहरे की रात अपने दोस्त के साथ शराब पी और इसी दौरान दोनों दोस्तों में विवाद हो गया। मृतक के दोस्त ने उसपर पत्नी से अवैध संबंध होने के आरोप लगाए इस बात से दोनों के बीच विवाद बढ़ा और उसने मृतक संतोष यादव की गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी जांच में पता चला कि प्रमोद कुमार श्रीवास से उसकी दोस्ती थी। पुलिस ने प्रमोद से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने बताया कि संतोष उसका दोस्त था और घर आना जाना था। उसे शक था कि उसकी पत्नी से संतोष का अवैध संबंध है, जिसके कारण उसने शराब के नशे में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस केस में पुलिस ने प्रमोद श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक संतोष यादव सरकंडा के लिंगियाडीह का निवासी था और एक होटल में काम करता था। संतोष के परिवार में पत्नी सुनीता, 16 वर्षीय बेटी पूजा और 6 वर्षीय बेटा पंकज यादव रहते हैं। मंगलवार रात संतोष दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने निकला और फिर देर रात तक भी वापस घर नहीं आया। लेकिन परिजनों को लगा की वह दुर्गा पंडाल में ही रह गया होगा। इसलिए वे उसकी तलाश में नहीं निकले।

बुधवार की सुबह पुलिस को आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि लोयला स्कूल रोड में मटन दुकान के पास युवक की लाश पड़ी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ कर युवक की पहचान संतोष यादव के रूप में की। इसके बाद उसके छोटे भाई अशोक यादव और परिजन को संतोष की मौत की खबर दी। परिजनों ने बताया कि वह दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के नाम से घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया।

परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब शव पर मक्खियां झूम रही थी। वहीं, उसके सिर और गले में चोंट के निशान थे। युवक के गले में गमछा भी फंसा हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई, तब पुलिस उनसे ही पूछताछ शुरू कर दी।