4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway Gate Closed: फरवरी में बंद होगा सरस्वती नगर रेलवे फाटक, लोगों को लगाना पड़ेगा 1 किमी का चक्कर

Railway Gate Closed: सरस्वती नगर रेलवे फाटक फरवरी से पूरी तरह बंद किया जाएगा। इसके चलते कोटा क्षेत्र और आसपास की कॉलोनियों के लोगों को जीई रोड पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
सरस्वती नगर रेलवे फाटक (photo source- Patrika)

Railway Gate Closed: सरस्वती नगर रेलवे फाटक अगले माह यानि फरवरी से रेलवे द्वारा पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके कारण कोटा क्षेत्र से लगी अनेक कॉलोनियों के लोगों को अब जीई रोड पहुंचने के लिए करीब एक किमी का चक्कर लगाना पड़ेगा।

Railway Gate Closed: विद्युत खंभों को शिफ्टिंग नहीं हुई…

सरस्वती नगर फाटक से आमानाका अंडरब्रिज तक पहुंचने के लिए रेलवे द्वारा 6 मीटर चौड़ी और 600 मीटर लंबा और करीब पौने दो करोड़ रुपए की लागत से कांक्रीट रोड बनाया गया है। इस सड़क पर अभी विद्युत खंभों को शिफ्टिंग नहीं की गई है। रेलवे अधिकारी का कहना है कि पूरा कार्य होने के बाद फरवरी माह के अंत तक इस फाटक को बंद कर दिया जाएगा।

रेलवे क्रॉसिंग पर बार बार लगता है जाम

सरस्वती नगर रेलवे फाटक मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित है। यहां से प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इसके चलते रेलवे फाटक बार-बार बंद होता है। ट्रेनों के आवागमन के समय रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। यहां से प्रतिदिन कोटा क्षेत्र में रहने वाली बड़ी आबादी के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में पढऩे वाले स्टूडेंट्स को भी आमानाका अंडरब्रिज तक पहुंचने के लिए चक्कर लगाना होगा।

Railway Gate Closed: फरवरी माह के अंतिम तक सरस्वती नगर फाटक बंद कर दिया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर नई सडक़ बनकर भी तैयार है, सुरक्षा समेत कुछ अन्य कार्य बाकी है, इसके बाद इसे स्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा- अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम रायपुर

ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी

बता दें कि रेलवे द्वारा ट्रेनों की गति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके चलते अचानक रेलवे पटरी पर मवेशी ने आएं इसके लिए पटरी के दोनों तरफ फेंसिंग लगाने का काम दुर्ग से लेकर दाधापारा तक किया जा रहा है।