
20 अप्रैल से स्कूल बंद, यात्रियों के लिए 96 फेरों वाली 33 स्पेशल ट्रेनें तैयार, अब सफर होगा आसान(photo-patrika)
CG Summer Special Train: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों की गर्मी छुट्टियां शुरु हो गई है। छुट्टी लगते ही बच्चे अपने परिवार के साथ समर वेकेशन मनाने का प्लान कर लेते हैं। ऐसे में ट्रेनों में अधिक भीड़ का सामना करना पड़ता है, कई बार तो कन्फर्म सीट भी नहीं मिल पाती। इसके चलते हर साल रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं।
इस बार भी रेलवे की ओर से 33 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो कि हावड़ा, मुबई, बिहार, मध्यप्रदेश समेत अलग-अलग रूट की ट्रेनें हैं। ये स्पेशल गाडिय़ां अप्रैल, मई और जून माह में 96 फेरों के साथ चलेंगीं।
रेलवे की ओर से अलग-अलग रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें आंध्रप्रदेश, बिहार, मुंबई, हावड़ा, उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात समेत अन्य रूट की ट्रेनें है। समर वेकेशन के चलते इन रूट की ट्रेनों में अधिक भीड़ होती हैं। जिसके कारण रेलवे की ओर से इन रूट में समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलेगा।
Published on:
18 Apr 2026 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
