आयोजन में एक्सपर्ट हर्षा साहू ने आत्मरक्षा की बेसिक तकनीक के साथ पिन, दुपट्टा, चूड़ी, घड़ी, पैन, क्लिप आदि जैसे साधारण सामान का अपने बचाव के लिए हथियार के रूप में उपयोग कैसे करें इसे टीम के माध्यम से लोगों को करके दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर ट्रेन की बोगी में भीड़ अधिक रहती है तो लोग बीच में खड़े रहते हैं और दोनों हाथ को पकडऩे के लिए ऊपर की आेर करके पकड़ते है। एेसे में किसी महिला व युवती के साथ कोई टच करने की कोशिश करता है तो आप अपने पैरों से उसके घुटनें में जोर से अटैक करंे, एेसा करते ही वह नीचे की ओर गिर जाएगा और आप अपने दुपट्टा से उसके गले को फंसाकर अपनी रक्षा कर सकते हैं।