
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस में एक ओर लेटर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राकेश सिंह बैस ने अपना पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा है। इस पत्र को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक्स पर शेयर कर लिखा कि कांग्रेस शासनकाल में जो अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा, आज उसका उदाहरण जनता के सामने है। इस वायरल पत्र की खास बात यह है कि बैस के लेटर पेड में अभी भी प्रदेश अध्यक्ष लिखा हुआ है।
इधर, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राकेश सिंह बैस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन पर रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में जुर्म दर्ज हो चुका है। इसके अलावा अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व मंत्री अरुण सिसोदिया ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
Updated on:
13 Apr 2024 12:13 pm
Published on:
13 Apr 2024 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
