
Sextortion: सोशल मीडिया से फंसाते, क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करते... सेक्सटॉर्शन नेटवर्क का आतंक(photo-patrika)
CG Sextortion Gang: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर एक ऐसा सेक्सटॉर्शन और जालसाज गिरोह सक्रिय है, जो छात्राओं, युवतियों और कामकाजी महिलाओं से पहले दोस्ती करता है। फिर गिरोह सदस्य उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल करते हुए खाने-पीने के लिए महंगे होटल, रेस्टोरेंट में एकांत में बुलाते हैं। इस दौरान उनके अश्लील या न्यूड फोटो-वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद उनसे अवैध वसूली करते हैं।
इसके अलावा कई अनैतिक कार्य के लिए दबाव भी डालते हैं। रायपुर में भी सेक्सटॉर्शन और जालसाजी के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक नाबालिग छात्रा को भी यह गिरोह फंसा चुका है। सोशल मीडिया के अलावा स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों के आसपास भी ये सक्रिय रहते हैं। ये नाबालिग छात्राओं के अलावा युवतियों और महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाते हैं। इस तरह के वारदात एमपी के गिरोह ज्यादा कर रहे हैं। एमपी पुलिस ने वहां एडवाइजरी भी जारी की है।
गिरोह के निशाने पर स्कूल-कॉलेज जाने वाली, घर से बाहर रहकर पढ़ने वाली युवतियों और सिंगल महिलाएं हैं। इसमें युवक निजी स्तर पर या संगठित गिरोह बनाकर ऐसी छात्राओं, युवतियों, महिलाओं से स्कूल-कॉलेज, कोचिंग आदि स्थानों या सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करते हैं। इस दौरान उन्हें महंगी जीवनशैली और लग्जरी गाड़ियों में घूमाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स देते हैं।
इस दिखावे और प्रलोभन में आकर युवतियां उनसे गहरी दोस्ती कर लेती हैं। कई बार गिरोह के जालसाज अपने महिला पार्टनर को भी आगे करते हैं। शुरू में जालसाज का व्यवहार बेहद सहयोगात्मक और शराफत भरा होता है, जिससे ये युवतियों का विश्वास जीत लेते हैं। इसके बाद जालसाज युवतियों को पब, रेस्टॉरेंट, होटल, ढाबा, फार्म हाउस आदि जगहों पर ले जाकर लक्जरी जीवनशैली और नशे की लत लगाते हैं। इस बीच नशे की हालत में इनका यौन शोषण करते हैं।
सेक्सटॉर्शन गिरोह छात्राओं, युवतियों और महिलाओं को जहां पार्टी करने ले जाते हैं, अधिकांश स्थान उनके परिचित के होते हैं। वहां पहले से छुपे हुए कैमरे लगाए गए रहते हैं। इससे आपत्तिजनक स्थितियों की अश्लील फोटो-वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों से भी यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते हैं।
पीड़िताओं को उनकी सहेलियों और परिचित युवतियों को भी उनकी बताई जगहों पर लाने के लिए मजबूर करते हैं। इस तरह ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला कई दौर में चलता रहता है। कुछ मामलों में महिलाओं पर जबरन शादी, धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाया जाता है। इन्हें देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्यों में भी धकेला जा सकता है।
गोलबाजार इलाके की एक नाबालिग छात्रा इसी तरह के एक गिरोह की शिकार हो गई। इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़के से दोस्ती हुई। लड़के ने वाट्सऐप चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के दौरान छात्रा से उसके न्यूड फोटो और वीडियो ले लिए।
इसके बाद आरोपी लड़का और दो अन्य साथियों ने नाबालिग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। खुदकुशी करने तक की नौबत पैदा हो गई। बाद में गोलबाजार पुलिस ने मध्यप्रदेश के मनावर से मुय आरोपी नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरतार किया। इसमें एक युवती भी शामिल थी।
Published on:
24 Jun 2025 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
