दिनेश यदु @ रायपुर. सामाजिक संस्था नवसृजन मंच ने सोमवार को वृंदावन हाल में बिटिया जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान 101 बेटियों के माता-पिता का सम्मान किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्था 7 वर्षों से यह आयोजन करती आ रही है। कार्यक्रम में बेटियों की आरती कर चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया गया। जिसमें मां दुर्गा के वेश में बच्ची जसलीन कौर आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव, डीएसपी ललिता मेहर, द्योगपति संगीता शाह बतौर अतिथि थीं। संचालन देवाशीष मुखर्जी, डाॅ. प्रीति सत्पथी, कांतिलाल जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, किशोर महानंद, सुनीता चंसोरिया, पदमा शर्मा, डॉ रश्मि चावरे, विनय शर्मा, सविता गुप्ता, मनीषा बघेल, प्रमिला शर्मा, सौरभ कोतु का योगदान रहा।