
Shardiya Navratri 2024: बताया गया है कि इस बार बड़ी संख्या में मूर्तियों के आर्डर मिल रहे हैं। पूरी तरह से आस्था और विश्वास से जुड़े इस पर्व में इस बार खासा उत्साह दिखाई देगा। महंगाई की मार स्पष्ट रूप से त्योहारों पर नजर आ रही है, माना जा रहा है कि नवरात्रि में भी इसका पूरा असर दिखाई देगा। मूर्तिकार ने बातचीत में बताया कि सभी सामानों की कीमत दोगुनी हो गई है जिससे मूर्तियों की कीमत भी उन्हें बढ़ानी पड़ी है।
मूर्तिकारों ने बताया कि सबसे कम कीमत 5000 हो सकती है और अधिकतम कीमत कितनी होगी कहा नहीं जा सकता है। मूर्तिकारों ने बताया कि रंग व पेंट के दाम भी काफी बढ़ चुके हैं, इसकी वजह से भी मूर्तियां महंगी हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ नगर सहित आसपास के सभी देवी मंदिरों में साफ-सफाई, रंग रोगन की पुरजोर तैयारी लगातार की जा रही है। इस बार भक्तों में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। Shardiya Navratri 2024 3 अक्टूबर से नवरात्रि आरंभ हो रही है, जिसे देखते हुए भी मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा को बनाने में लगे हुए हैं।
बलौदा बाजार जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत सहाड़ा में प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी भव्य तैयारी जोरों पर है। गौरा चौक दुर्गा उत्सव समिति एवं उड़न खटोला सेवा समिति माहमाय चौक दुर्गा समिति बरम देव दुर्गा समिति कि तरफ से सभी चौक चौराहों में विभिन्न चल चित्र स्थाल झांकी एवं मुर्ति स्थापना कि तैयारी चल रहा है। Shardiya Navratri 2024 गांव में हजारों की संया में प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।
मुख्य आकर्षण में प्रदीप मिश्रा का शिवपुराण की झांकी, ज्वारा विसर्जन झांकी, तालाब में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गोपियों के वस्त्र चुराना, अयोध्या के रामलाल की मुर्ति तालाब के अन्दर मूर्ति स्थापना, तालाब में फुहार एवं झरना निर्माण किया जा रहा है। गांव को लाइट से पूरी तरह सजाया जा रहा है, जिसमें पूरा गांव लाइट के रंग बिरंगे लाइटों से जगमगा उठा है।
Shardiya Navratri 2024: मुख्य रूप से इस बार ग्रामीण परिवेश से सबन्धित स्थल झांकी एवं माता कौशल्या एवं श्री रामलला कि बाल रूप को बहुत ही आकर्षण के साथ बनाया जा रहा है। मुख्य आयोजक उड़न खटोला सेवा समिति के सभी सदस्य दिन रात कार्य में लगे हुए हैं। नवरात्रि महोत्सव तैयारी में मुख्य रूप से सभी समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं।
मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि उत्तम साहू, वीरेंद्र कुमार साहू, वजन साहू, प्रदीप साहू, रायसिंह, बिपत साहू, धनेश, शेखर जितु साहू, हरीश साहू, डेवीड साहू, झालु साहू, चन्द्र कुमार, खिलेन धुरु, मिथलेश साहू, गिरीश साहू, महेंद्र साहू, ईश्वर साहू एवं समिति के सभी सदस्यों के साथ साथ ग्रामवासी नवरात्रि महोत्सव की तैयारी में लगे हुए हैं।
इस वर्ष सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की तैयारियां लगातार हो रही है। स्पष्ट है कि मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिन भक्तों के द्वारा मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करवाए जाते हैं उन लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बार ज्योति कलशों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
Shardiya Navratri 2024: कुल मिलाकर नवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में इस बार अच्छा उत्साह है। महामाया मंदिर तरेंगा और मां मावली माता सिंगारपुर सहित अन्य देवी मंदिरों में नवरात्र पर को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। मावली माता मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी इसके लिए 651 रुपए का शुल्क निर्धारित है।
वहीं भाटापारा की बात करें तो शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि 3 अक्टूबर से प्रारंभ होगी जिसको लेकर दुर्गा प्रतिमा को आकार देने में मूर्तिकार लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस बार काफी बड़ी संख्या में सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी, इसको लेकर भी सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा तैयारियां की जा रही है। जगह जगह माता की प्रतिमा बनाने का कार्य मूर्ति कारों के द्वारा किया जा रहा है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
24 Sep 2024, 2:19 PM IST
Published on:
24 Sep 2024, 2:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़




