13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Tourism: महानदी किनारे बसा छत्तीसगढ़ का ऐतहासिक नगर सिरपुर, देखें तस्वीरें

CG Tourism: सिरपुर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था और यह दक्षिण कौशल की राजधानी थी।

2 min read
Google source verification
CG tourism

सिरपुर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है।

यह एक विशाल नगर हुआ करता था और यह दक्षिण कौशल की राजधानी थी। सोमवंशी नरेशों ने यहां पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था।

सिरपुर अपनी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के कारण आकर्षण का केंद्र हैं। यह पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी।

सिरपुर में सांस्कृतिक एवं वास्तु कौशल की कला का अनुपम संग्रह है। भारतीय इतिहास में सिरपुर अपने धार्मिक मान्यताओ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण भी आकर्षण का केन्द्र था।

CG tourism

सिरपुर के एतिहासिक महत्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से प्रत्येक वर्ष यहां पर सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

CG tourism

छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का हर किसी को इंतजार रहता है।

CG tourism

सिरपुर लोगों की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है, जिसे देखने और महसूस करने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं।

CG tourism

यह स्थल पवित्र महानदी के किनारे पर बसा हुआ है। सिरपुर में सांस्कृतिक व वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। 

CG tourism

सिरपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर राष्ट्रीय 53 सड़क मार्ग द्वारा 77 कि.मी. की दूरी पर है, यहां सुगमतापूर्वक पहुंचा जा सकता है।