
नहर किनारे मिला कंकाल, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी
Korba Crime News: कोरबा. जिले के दर्री मुख्य मार्ग में नहर के किनारे नरकंकाल मिला है। शव पूरी तरह से गल चुका था जिसके चलते अजीब सी बदबू आ रही थी। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है। नरकंकाल पुरुष का है या महिला का इसकी पुष्टि तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
Korba Crime News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मार्ग पर लोगों उस वक्त परेशान हो गए जब किसी मरे हुए जानवर के शव की तरह अजीब सी गंद महसूस हो रही थी। कुछ लोगों ने इसके बारे में पता लगाया तो नहर किनारे कंकाल जैसी कुछ चीजों को देखकर दंग रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन और अन्य उपकरण से खुदाई कर नरकंकाल को बरामद किया।
Korba Crime News: इधर नहर किनारे कंकाल मिलने से लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह कंकाल युवती की हो सकती है। हत्या के बाद शव को दफनाया गया है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। कोरबा पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुट गई है।
Published on:
30 May 2023 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
