26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र नरसंहार: CM भूपेश का योगी सरकार पर हमला, प्रियंका के प्रदर्शन में शामिल होने UP रवाना

Sonbhadra Massacre: सोनभद्र हत्याकांड में मारे गए 10 लोगों के परिजनों से मिलने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) भी सोनभद्र पहुंच गए हैं।

2 min read
Google source verification
sonbhadra massacre live updates

Sonbhadra Massacre Live updates Priyanka Gandhi, Chhattisgarh Bhupesh

रायपुर. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र हत्याकांड (sonbhadra massacre) मामले में सियासत गरमाती जा रही है। हत्याकांड में मारे गए 10 लोगों के परिजनों से मिलने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) भी सोनभद्र पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश इस घटना में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए धरने पर बैठी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रदर्शन में शाामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Chhattisgarh CM) ने इस गोलीकांड की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया कि आदिवासियों पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। मैं भी सोनभद्र जा रहा हूं। सत्यमेव जयते!

उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के एक ट्वीट को भी रिट्वीट किया, जिसमें प्रियंका ने गोलीकांड मारे गए लोगों से मिलने जाने पर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा रोक लगाए जाने पर सवाल पूछा है कि क्या इन आँसुओं को पोंछना अपराध है?

एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने से रोकने पर मुख्यमंत्री भूपेश ने उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी को सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने से रोकना व गिरफ्तार करना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट की तानाशाही और अराजक प्रवृत्ति का प्रमाण है। राम-राज्य का नारा देने वाले ढोंगी लोग कभी रामायण पढ़कर असली लोकतंत्र का अर्थ भी जान लें।

गोलीकांड के लिए योगी सरकार जिम्मेदार
इधर, सोनभद्र नरसंहार को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने सीधे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government) को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, इस घटना में योगी सरकार का कहीं न कहीं हाथ है। मोहन मरकाम ने कहा, देश से आदिवासी, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों को समाप्त करना भाजपा का एजेंडा है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए हत्याकांड (sonbhadra massacre) के बाद वहां पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रास्ते में रोके जाने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल और मंत्रिमंडल के सदस्य सोनभद्र जाकर उनका समर्थन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश (Bhupesh Baghel) बघेल प्रियंका का समर्थन करने के लिए शनिवार को सोनभद्र के लिए रवाना होंगे।

6 राज्यों के राज्यपाल बदले, रमेश बैस होंगे त्रिपुरा के गवर्नर

केन्द्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार का लगाया आरोप

Sonbhadra ra Massacre से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए