
BHU में रायपुर की नम्रता
Kasi- Tamil Sangam: इन दिनों छत्तीसगढ़ की रायपुर निवासी नम्रता वर्मा काफी चर्चे में है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में अभी कुछ दिनों पहले काशी- तमिल संगम(Kasi- Tamil Sangam) कार्यक्रम हुआ था जिसमें इस छात्रा ने भाषण दिया था। इनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने स्टेज पर दमदार अंदाज में हिंदी और तमिल में बात की। उनके इस अंदाज ने देश के गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी ध्यान खींच लिया। वे भी तालियां बजाते रहे।
नम्रता वर्मा रायपुर की रहने वाली हैं। आजकल वे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित काशी तमिल संगम(Kasi- Tamil Sangam) कार्यक्रम में नम्रता वर्मा ने अपने भाषण और अनोखे अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
भाषण की शुरुआत करते हुए नम्रता ने हिंदी में मदन मोहन मालवीय को महामना कहते हुए उन्हें प्रणाम किय। इसके बाद तमिलनाडु से आए लोगों को उन्होंने तमिल में वनक्कम भी कहा। काशी तमिल संगम (Kasi- Tamil Sangam) कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान नम्रता ने कहा कि यह देश के अलग-अलग प्रांतों अलग-अलग बोली भाषा में व्यवहार करने वालों के मिलन का शुभारंभ भी है।
नम्रता ने सुनाई कविता
नम्रता वर्मा ने अपने भाषण के दौरान लोगों को प्रसिद्ध कवि सुब्रमण्यम भारती की कविता 'यह है भारत देश हमारा' भी सुनाई। उनकी इस कविता को सुनकर देश के गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ताली बजाने लगे।
‘काशी-तमिल संगमम’ की कल्पना की पूर्णाहुति
कार्यक्रम(Kasi- Tamil Sangam) के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘काशी-तमिल संगमम’ की कल्पना की पूर्णाहुति होने जा रही है। यह शुरुआत है। भारतीय संस्कृति के दो ऊंचे शिखर है। इसमें तमिलनाडु और काशी की संस्कृति,आती है। तमिलनाडु संस्कृति में दर्शन, भाषा, कला, ज्ञान की विश्व में मान्यता है। ऐसी काशी की सांस्कृतिक विरासत के मिलन की शुरुआत है।”
Published on:
18 Dec 2022 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
