28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

National Sports Day: रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य खेल अलंकरण समारोह

Raipur: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 29 अगस्त को 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण
less than 1 minute read
Google source verification
National Sports Day

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) पर 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान करेंगे। वे 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी देंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को शाम 4 बजे से राज्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है।

राज्य खेल अलंकरण के गरिमामय समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार व सम्मान दिए जाएंगे। इनमें शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व खेल मंत्री अरुण साव राज्य खेल अलंकरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे।

राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, रायपुर जिले के सभी विधायक, महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।