31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो में देखें कैसे एडवेंचर गेम्स के दौरान 25 फीट की ऊंचाई से गिरी छात्रा, स्कूल के खिलाफ केस दर्ज

एडवेंचर स्पोस्र्ट के दौरान चौथी कक्षा की छात्रा 11 वर्षीय बेटी कर्तिशा त्रिवेदी 25 फीट ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 13 Nov 2019, 6:06 PM IST

वीडियो में देखें कैसे एडवेंचर गेम्स के दौरान 25 फीट की ऊंचाई से गिरी छात्रा, स्कूल के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो में देखें कैसे एडवेंचर गेम्स के दौरान 25 फीट की ऊंचाई से गिरी छात्रा, स्कूल के खिलाफ केस दर्ज

रायपुर. आमानाका के डूमरतालाब स्थित द रेडिएंट वे स्कूल में मंगलवार को एडवेंचर गेम्स के दौरान चौथी कक्षा की छात्रा 11 वर्षीय कार्तिशा त्रिवेदी 25 फीट ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद परिजनों ने छात्रा को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना की वजह रस्सी लिगिंग के समय क्लिंप बेल्ट हुक खुलना बताया गया है और वो जमींन पर आ गिरी। जिस समय मासूम के साथ हादसा हुआ, उस दौरान उसकी मां स्कूल परिसर में मौजूद थी। स्कूल प्रबंधन की तरफ से कर्तिशा को फस्ट एड किट दिया गया, लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। कर्तिशा के पिता डॉ स्वामित्र त्रिवेदी जब स्कूल पहुंचे तो वो अपनी बेटी को अस्पताल लेकर आए।

डायरेक्टर समीर दुबे, प्रिंसिपल भावना दुबे, के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एडवेंचर स्पोस्र्टस कराने वाली कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। स्कूल की मान्यता खत्म करने की भी नोटिस जारी की गई है।

पिता डॉ स्वामित्र त्रिवेदी ने बताया कि मेरी बेटी के साथ जो घटना हुई वो अपराध की श्रेणी में आता है। द रेडिएंट वे स्कूल ने बिना सुरक्षा मेरी बेटी की जिंदगी दांव में लगाई है। खुश हूं कि मेरी बेटी जिंदा है। लेकिन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।