बतादें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत बच्चों के एडमिशन के लिए 8 मई से 5 जून 2018 तक आवेदन मांगा था। विभाग के मुताबिक इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग को आरटीई पोर्टल के माध्यम से 76,966 आवेदन मिले, जो पिछले साल की तुलना में 30,000 अधिक है, लेकिन इस साल यह पाया गया कि, 60,158 आवेदन ऐसे थे, जिनमें छात्र-अभिभावकों ने एक ही स्कूल में एडमिशन के लिए विकल्प भरा था।