4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों में स्वच्छता की आदतें विकसित करना अधीक्षकों का काम: गुप्ता

Raipur News: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित छात्रावास एवं आश्रमों के अधीक्षकों के लिए ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
Superintendents work to develop hygiene habits in children: Gupta

बच्चों में स्वच्छता की आदतें विकसित करना अधीक्षकों का काम: गुप्ता

Chhattisgarh News: रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित छात्रावास एवं आश्रमों के अधीक्षकों के लिए ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 10 जून तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण छात्रावास-आश्रमों के सुचारू संचालन (cg news) के लिए दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में गुरुवार को 56 छात्रावास अधीक्षक और 14 सहायक संचालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

यह भी पढ़े: आईएएस-आईपीएस से अच्छे संबंध बनाकर बढ़ाया सट्टे का गोरखधंधा

कार्यशाला में अपर संचालक जितेन्द्र गुप्ता ने कहा, माता-पिता बहुत ही विश्वास के साथ अपने बच्चों को छात्रावास, आश्रमों में प्रवेश करवाते हैं। छात्रावास अधीक्षकों को उन्हें बेहतर अनुशासन के साथ-साथ सभी आधारभूत सुविधाएं पूरी कर्तव्यनिष्ठता से उपलब्ध करवानी चाहिए। बच्चों में स्वच्छता की आदतें विकसित करना, संस्था में साफ-सुथरा (raipur news) रसोई घर, पौष्टिक भोजन, शौचालय की साफ-सफाई, संस्था में बिजली-पानी का मितव्ययी उपयोग आदि पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े: Petrol diesel price Today : क्या पेट्रोल-डीजल के भाव में हुआ बदलाव? यहां जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

संयुक्त संचालक जीआर मरकाम ने भी अधीक्षकों द्वारा व्यक्त की गई समस्याओं और शंकाओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में अपर संचालक आरएस भोई द्वारा छात्रावास-आश्रमों में नवाचार, आदर्श छात्रावास-आश्रमों के निर्माण विषय पर प्रशिक्षण दिया। एनआईसी के सीनियर प्रोग्रामर सौरभ वर्मा ने ऑनलाइन शिष्यवृत्ति एवं ऑनलाइन छात्रावास निरीक्षण पोर्टल पर जानकारी दी।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ के इस युनिवर्सिटी में18 साल बाद होगी इतने पदों पर सीधी भर्ती, देखें डिटेल्स

Story Loader