
बिहान योजना में जेंडर प्रशिक्षण के नाम पर लाखों रुपए का गड़बड़झाला
फिंगेश्वर। फिंगेश्वर ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जेंडर प्रशिक्षण के नाम पर लाखों रुपए की शासकीय राशि की गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं हुई है। शिकायत के अनुसार यहां के संबंधित एसी और पीआरपी जांच के घेरे में आ गए हैं।
बताया जाता है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) योजना के तहत फिंगेश्वर ब्लॉक के सुरभि महिला कलस्टर संगठन बासीन के अंतर्गत ग्राम रक्शा के शीतला माता स्व सहायता समूह में जेंडर फिएनएचडब्ल्यू प्रशिक्षण के लिए योजना में स्टेशनरी खर्च के लिए समूह के खाता क्रमांक 77040573472 में 9 फरवरी 2022 को 9 लाख 31 हज़ार रुपए प्राप्त हुआ था। बताया जाता है कि समूह में इस राशि के एवज में किसी भी तरह के आजीविका मिशन के कार्य संचालित नहीं है। जेंडर प्रशिक्षण के नाम पर इस बात को लेकर शिकायत हुई है कि पीआरपी और एसी द्वारा गलत तरीके से फर्जी बिल पेश कर राशि की मांग की गई। इस प्रशिक्षण में जो राशि खर्च हुई है, उससे अधिक राशि मांग कर निकाल ली गई है। इस मामले की शिकायत करते हुए सुरभि कलस्टर संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिससे शासकीय राशि की गबन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो सके। इस संगठन की सीआरएपी कार्यकर्ता हेमीन साहू, हेमलता सिन्हा ने जिला प्रशासन और सीईओ जिला पंचायत को शिकायत पत्र सौंपते हुए शीघ्र जांच करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि इस राशि गड़बड़ी मामले में कई लोग संलग्न बताए जा रहे हैं। इस संगठन के महिला सदस्यों का कहना है कि प्रशिक्षण की राशि कलस्टर संगठन में देने के बजाय स्व सहायता समूह के खाते में राशि गड़बड़ी करने की नियत से डाल दी गई। इसके बाद जमकर इस राशि का दुरुपयोग किया गया है। इसकी जांच होने से मामले का खुलासा होगा और दोषी बेनकाब होंगे। शिकायत के अनुसार जेंडर प्रशिक्षण के नाम पर शासकीय राशि की कई लोगों ने बंदरबांट की है। जिसका हिसाब नहीं हैं। बिल वाउचर पेश किया गया, वह भी फर्जी है, ऐसा आरोप लगाया गया है। बहरहाल इस मामले में जांच शुरू होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस तरह की शासकीय राशि की गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग में हडक़ंप मच गया है। इस संबंध में जिला पंचायत के डीपीएम रमेश वर्मा से संपर्क करने पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
----
इस संबंध में मुझे कुछ जानकारी नहीं है। अगर सरकारी जांच के बाद मुझे बुलाया जाएगा तो मेरे जानकारी में जो भी है, वह दे दूंगी।
- सुप्रिया बारा, तत्कालीन बीपीएम
Published on:
11 Nov 2022 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
