3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनगणना ड्यूटी में शिक्षक से मारपीट, बिलासपुर में तीन बार हमला, FIR दर्ज, आरोपी फरार

Bilaspur Teacher Assault: बिल्हा के घोघरा गांव में ड्यूटी पर गए शिक्षक के साथ कथित तौर पर तीन बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
जनगणना ड्यूटी में शिक्षक से मारपीट, बिलासपुर में तीन बार हमला, FIR दर्ज, आरोपी फरार(photo-patrika)

जनगणना ड्यूटी में शिक्षक से मारपीट, बिलासपुर में तीन बार हमला, FIR दर्ज, आरोपी फरार(photo-patrika)

Bilaspur Teacher Assault: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जनगणना कार्य के दौरान एक शिक्षक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम घोघरा में ड्यूटी पर पहुंचे शिक्षक के साथ एक ही दिन में तीन बार मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद शिक्षक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bilaspur Teacher Assault: जनगणना कार्य के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा शनिवार सुबह करीब 10 बजे जनगणना कार्य के लिए ग्राम घोघरा पहुंचे थे। इसी दौरान मकान नंबर 141 के पास गांव के ही निर्मल सतनामी से उनकी कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।

आईडी कार्ड दिखाने के बाद भी नहीं रुका हमला

बताया जा रहा है कि शिक्षक ने अपनी पहचान साबित करने के लिए तहसीलदार द्वारा जारी आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन आरोपी ने उसे फर्जी बताते हुए फिर से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पंचायत भवन में दोबारा हमला, दस्तावेज फाड़े

घटना यहीं नहीं रुकी। शिक्षक जब पंचायत भवन पहुंचे और सरपंच को पूरी घटना की जानकारी दे रहे थे, तभी आरोपी वहां भी पहुंच गया। उसने शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनका आईडी कार्ड और शर्ट फाड़ दी। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पीछा कर दी धमकी, शिक्षक भयभीत

इसके बाद शिक्षक जैसे ही दगौरी की ओर रवाना हुए, आरोपी ने चुराघाट तक उनका पीछा किया और धमकी दी। इस पूरी घटना के बाद शिक्षक मानसिक रूप से काफी परेशान और भयभीत बताए जा रहे हैं। घटना के बाद शिक्षक ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी। वहां से उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

बिल्हा थाने में शिक्षक नेतराम पैकरा की शिकायत पर आरोपी निर्मल सतनामी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 221 और 121(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।