28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों में जागरूकता बढ़ी : वोट डालने CG आ रहे प्रदेश से दूर रह रहे लोग, हवाई यात्री 28.15% बढ़े

Chhattisgarh Election 2023 : प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछले साल सितंबर की अपेक्षा इस बार हवाई सफर करने वालों की संख्या में 28.15 फीसदी का इजाफा हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 4 Oct 2023, 12:38 PM IST

लोगों में जागरूकता बढ़ी : वोट डालने CG आ रहे प्रदेश दूर रह रहे लोग,  हवाई यात्री 28.15% बढ़े

लोगों में जागरूकता बढ़ी : वोट डालने CG आ रहे प्रदेश दूर रह रहे लोग, हवाई यात्री 28.15% बढ़े

रायपुर. प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछले साल सितंबर की अपेक्षा इस बार हवाई सफर करने वालों की संख्या में 28.15 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि फ्लाइट की संख्या 2 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद भी यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : Mallikarjun Kharge Visit CG: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे आज आएंगे रायगढ़, भरोसे के सम्मेलन में होंगे शामिल...देखें पूरा शेड्यूल

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर 2022 के दौरान 1512 फ्लाइटों में 1 लाख 67010 यात्रियों ने सफर किया। वहीं इसी अवधि सितंबर 2023 के दौरान 1478 फ्लाइट से 2 लाख 14024 लोगों ने हवाई सफर किया।

यह भी पढ़ें : 8 दिन से जारी है विवि के अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल, अब प्राध्यापक भी गए सामूहिक अवकाश पर

3 नई फ्लाइट होगी शुरू

इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर, दुर्गापुर और भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट को 31 अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए डीजीसीए को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी अनुमति मिलते है फ्लाइट को शुरू किया जाएगा। बताया जाता है कि ट्रैवल्स संचालकों ने यात्रियों की मांग को देखते हुए इसे शुरू करने प्रस्ताव भेजा था।