
मल्लिकार्जुन खरगे आज आएंगे रायगढ़
रायपुर। Mallikarjun Kharge Visit To Raigarh: छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। राज्य में चुनाव के करीब आने के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच चुनावी माहौल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक सप्ताह में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। वे रायगढ़ के कोड़ातराई में आज भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। इस (Mallikarjun Kharge) दौरान खरगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमसभा को संबोधित भी करेंगे। साथ ही प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास भी करेंगे।
बता दें कि इसी पहले 28 सितंबर को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खरगे ने ‘भरोसे के सम्मेलन’ (Bharose Ka Sammelan) सभा को संबोधित किया था। वहीं मंगलवार को पीएम मोदी ने बस्तर जिले का दौरा किया और कई विकास कार्यों का लोकार्पण (Mallikarjun Kharge Raigarh Visit) और शिलान्यास किया।
मल्लिकार्जुन खड़गे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- खड़गे विशेष विमान से सुबह 11 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे
- दोपहर 12:30 बजे रायगढ़ के जिंदल हेलीपैड पर लैंड करेंगे
- रायगढ़ से हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल कोंड़ातराई के लिए रवाना होंगे
- दोपहर 1 बजे से साढ़े 3 बजे तक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
- कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे रायगढ़ के जिंदल हेलीपैड से 5:30 बजे दिल्ली के लिए वापस हो जाएंगे
CM बघेल रायगढ़ को देंगे कई सौगातें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले को कई सौगातें भी देंगे। कांग्रेस सरकार के पांच साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सभा में खड़गे, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत पार्टी के सीनियर नेता (CM Bhupesh Baghel) स्टॉलों का अवलोकन करेंगे।
फिलहाल कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इसके साथ ही आज विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, डीआईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने कोड़ातराई पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया व गाइडलाइन भी जारी कर दिए हैं।
Updated on:
4 Oct 2023, 10:46 AM IST
Published on:
4 Oct 2023, 10:37 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.