
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत आज, 24 फरवरी को पेश होगा बजट, कई मुद्दों पर घिरेगी सरकार(phot0-patrika)
Chhattisgarh Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। करीब एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में सदन की कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी।
अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में प्रस्तुत करेंगे, जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास दर, राजस्व संग्रह और प्रमुख योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा रहेगा।
राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर 25 फरवरी को सदन में चर्चा होगी। सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्टे को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
बजट सत्र को लेकर विधायकों की सक्रियता इस बार साफ नजर आ रही है। कुल 2813 प्रश्न लगाए गए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, नियम 139 के तहत अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर 1 सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाएं सदन सचिवालय को प्राप्त हुई हैं। इन आंकड़ों से संकेत मिल रहा है कि आगामी सत्र मुद्दों और बहसों से भरपूर तथा संभावित रूप से हंगामेदार रहने वाला है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सदन में पेश किया जाएगा। बजट पर 26 और 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी और 18 मार्च को इसे पारित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राजनीतिक दृष्टि से अहम माने जा रहे इस बजट सत्र पर प्रदेश की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें आगामी वित्तीय वर्ष की विकास दिशा और प्राथमिकताओं की झलक मिलेगी।
Published on:
23 Feb 2026 08:31 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
