इससे वह आसानी से शिकारियों के जाल में फंस सकते हैं। वहीं संरक्षण-संवर्धन और सुरक्षा के तमाम प्रयास प्रभावित हो सकते हैं। जबकि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 भारत सरकार द्वारा वन्यजीवों, उनके आवासों और वन्यजीवों से संबंधित उत्पादों के व्यापार को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया एक कानून है। इसका उद्देश्य वन्यजीवों का संरक्षण करना, अवैध शिकार और तस्करी को रोकना है लेकिन, विभागीय अमला ही सोशल मीडिया पर सभी जानकारियों का ब्योरा दे रहा है।