
सूर्यकिरण एरोबैटिक शो ने रोका 5 फ्लाइटों का रास्ता, दोपहर 12 बजे तक रुकी लैडिंग, रिशेड्यूल जारी...(photo-patrika)
CG Flight: छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में 2 से 5 नवंबर तक भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक शो को देखते हुए सुबह 10-12 बजे तक 5 फ्लाइटों को रिशेड्यूल किया गया। उक्त अवधि में होने वाले रिहर्सल को देखते हुए लखनऊ, हैदराबाद, भुवनेश्वर और दिल्ली की 2 फ्लाइटों के संचालन में फेरबदल किया गया।
बता दें कि इस समय एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर रायपुर नहीं पहुंचे हैं। टेक्नीकल टीम ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है। एयरोबैटिक शो के लिए एयरफोर्स के 11 विमान दो हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ेगे। दो घंटे तक चलने वाले रिहर्सल को देखते हुए यात्री विमानों को एयरपोर्ट में आगामी 3 दिनों तक उतरने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके बाद विमानों की आवाजाही सामान्य रूप से होगी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से आने वाली 9.15 वाली फ्लाइट सुबह अपने निर्धारित समय से 1 घंटा पहले 8.15 को रायपुर पहुंची। वहीं दिल्ली की सुबह 8.40 वाली 10.10 को, हैदराबाद की 8.45 वाली 12.20 को, भुवनेश्वर 1.25 की 1.15 और दिल्ली की 1.45 वाली 2.10 को रायपुर पहुंची।
राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में राजधानी नवा रायपुर का आकाश 5 नवम्बर को भारतीय वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम सुबह 10 से 12 बजे तक हवाई करतब दिखाएगी। इसे देखते हुए फ्लाइटों के संचालन में फेरबदल किया गया है। 5 नवम्बर को नवा रायपुर का आसमान गर्व, रोमांच और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा।
Published on:
03 Nov 2025 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
