राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा ने प्रेसवार्ता ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, उसे भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी वाले महादेव एप को चर्चा का विषय बना रहे हैं। केंद्र सरकार महादेव एप को बैन करने की बात कह रही है, लेकिन यह एकदम झूठ है। पूरी तरह से महादेव एप चल रही है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा धर्म को राजनीति से जोड़ती रही है, अब अपराध को राजनीति से जोड़ रही है। साथ ही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग भी कर रही है।