
Weather Update
Weather Update: राजधानी में पिछले 24 घंटे में पारा 2 डिग्री गिरा है। इसके कारण न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री पर आ गया है। यह सामान्य से ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पारा 18 डिग्री पर रह सकता है। यानी ठंड में कमी आएगी।
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं 27-28 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं पानी गिर सकता है। अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राजधानी समेत प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने से ठंड कम हुई है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक अधिक चल रहा है।
वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.3 डिग्री तक ज्यादा है। सोमवार को बलरामपुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां पारा 31.4 डिग्री पर रहा। अगले 48 घंटे बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ने की संभावना है।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में कोहरा छाए रहने के कारण सुबह से लेकर देर रात तक लाइटों की उड़ानों पर असर पड़ा। इसके चलते 30 मिनट के लेकर 3 घंटे विलंब से लाइटों का संचालन किया गया। सबसे ज्यादा असर सुबह कोलकाता से आने वाली लाइट पर पड़ा। यह लाइट अपने निर्धारित समय 8 बजे के स्थान पर 11 बजे पहुंची। इसी तरह दिल्ली की 3, मुंबई एवं बैंगलुरू की 2-2 और इलाहाबाद, इंदौर के साथ ही हैदराबाद की लाइटों पर असर पड़ा। बताया जाता है कि देशभर में लगातार बदली और बारिश के कारण कोहरा छाए रहने से लाइटों के संचालन पर असर पड़ा है।
Updated on:
24 Dec 2024 09:21 am
Published on:
24 Dec 2024 09:21 am
