
नवा रायपुर में कनेक्टिविटी फेल (photo source- Patrika)
Nava Raipur Connectivity: भाठागांव बस स्टैंड के बाद अब नवा रायपुर रेलवे स्टेशन भी बीआरटीएस नेटवर्क से गायब है। इसकी वजह से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर से नवा रायपुर जाने के लिए सरकार ने ट्रेन तो चला दी, लेकिन यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के उतरने और बाहर निकलने के बाद वाहन की कोई सुविधा नहीं मिलती।
नवा रायपुर ट्रेन रूकने के बाद यहां से यदि मंत्रालय, इंद्रावती या नवा रायपुर के किसी अन्य सेक्टर में जाना हो तो लोगों के लिए लिफ्ट मांगने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के शेड्यूलिंग में बीआरटीएस बसों का स्टॉपेज रेलवे स्टेशन नहीं दिया गया है।
एनआरडीए के अधिकारियों का कहना है कि बीआरटीएस बसें वहां रूकती है, जहां इसके लिए स्टॉपेज बनाया जाता है। अभी तक नवा रायपुर रेलवे स्टेशन में यह सुविधा नहीं है। इसका स्टॉपेज रेलवे स्टेशन से चार किमी. दूर सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) के करीब बनाया गया है।
लाखों रुपए खर्च कर एनआरडीए ने रायपुर से नवा रायपुर के बीच कुछ बस स्टॉप का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार तो किया, लेकिन शौचालय और पानी सुविधा देना भूल गए। इन बस स्टॉप पर बीआरटीएस के कर्मचारियों के लिए भी पानी की सुविधा नहीं है। नवा रायपुर के एक स्टॉपेज में शौचालय का निर्माण तो हुआ, लेकिन वहां भी ताला लगा हुआ है।
नवा रायपुर में सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट एक व्यवसायिक परिसर है, जहां 90 प्रतिशत से अधिक दुकानें और ऑफिसों में ताला लगा है। 2018 में सीबीडी का निर्माण पूरा होने के बाद एनआरडीए ने 2025 तक बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन आवंटन के बाद उद्घाटन की लेटलतीफी की वजह से लोग जरूरी सुविधाओं से वंचित है।
Nava Raipur Connectivity: एनआरडीए के अधिकारियों ने ऐसा प्लान बनाया, जिसमें राजधानी के बस स्टैंड और नवा रायपुर के रेलवे स्टेशन में बसों का स्टॉपेज नहीं दिया गया। रायपुर से नवा रायपुर आने-जाने वाली लाल रंग की बीआरटीएस बसें सिर्फ चयनित स्टॉपेज पर ही रूक रही हैं। बीच रास्ते में बसों को रोकने के लिए ड्राइवरों को सख्त मनाही है।
मैंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि नवा रायपुर में आम लोगों के लिए जो जरूरी कार्य हैं, उसकी डिटेल प्लान बनाएं। मोबाइल नेटवर्क से लेकर बीआरटीएस बसों के स्टॉपेज, गाडिय़ों की रिपेयङ्क्षरग सेंटर आदि सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट मंगाई गई है -अंकित आनंद, चेयरमैन, नवा रायपुर-अटल नगर विकास प्राधिकरण
Published on:
31 Dec 2025 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
