28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन कार्ड होगा तभी हो पाएगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पंजीयन, इस बार 25 हजार की राशि

साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुई तैयारियंा, आंगनबाड़ी केंद्र में 15 फरवरी तक पंजीयन

2 min read
Google source verification
राशन कार्ड होगा तभी हो पाएगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पंजीयन, इस बार 25 हजार की राशि

राशन कार्ड होगा तभी हो पाएगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पंजीयन, इस बार 25 हजार की राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए गरीबी रेखा की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है, लेकिन राशन कार्ड अनिवार्य किया गया है। यदि आपके पास सामान्य राशन कार्ड भी होगा तो आप अपनी दो बेटी का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करा सकते है। योजना के निर्देशो में आंशिक बदलाव किए गए है बाकी सारे निर्देश भाजपा सरकार के समय बनाए गए निर्देश ही है। 25 फरवरी को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले इस विवाह समारोह की तैयारी महिला बाल विकास विभाग ने शुरू कर दी है।

अब तक 350 जोडों का पंजीयन हो चुका है और 15 फरवरी तक सारे आंगनबाडी केंद्रों में पंजीयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया के सात ही अन्य मंत्री और विधायक इस समारोह के अतिथि होंगे।
महिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे ने बताया कि इच्छुक माता-पिता अपने बालिग लडक़े और लडक़ी की शादी के लिए 15 फरवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रो में पंजीयन करा सकते है। राशन कार्डधारी अपनी दो लड़कियों की शादी इस योजना के तहत कर सकते है। वधु का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

पंजीयन के लिए सामान्य राशन कार्ड, लडक़ा और लडक़ी की आयु प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए इस साल 25 हजार की राशि विभाग द्वारा खर्च की जाएगी, जिसमें 20 हजार रुपए के ग़हस्थी के सामान दिए जाएंगे और 5 हजार रूपए विवाह आयोजन के व्यय में खर्च होंगे।
यह सामान दिए जाएंगे
1. 5 हजार की राशि - भवन किराया, प्रति जोड़ा 20 अतिथियों के लिए भोजन, विवाह का फोटो और प्रमाण पत्र, आकास्मिक व्यय, परिवहन व्यय।
2. 5 हजार की उपहार सामग्री- चांदी का मंगलसूत्र, वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री, जूते चप्पल, चुनरी, साफा आदि।
3. 1000 रुपए- वधु को ड्राफ्ट या बैंक खाते से भुगतान।
4. 14 हजार रुपए- सूटकेस, अलमारी, पंखा, स्मार्ट मोबाइल फोन, ग²ा-चादर तकिया, चांदी के पायल बिछिया, प्रेशर कुकर, थाली कटोरा गिलास, जग, पानी की टंकी।

विवाह आयोजन में उद्यानिकी विभाग द्वारा हर जोड़े को फलदार पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जोड़ों की एनीमिया की जांच की जाएंगी। कलेक्टर द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों की आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने इस विवाह का आयोजन गरिमामयी तरीके से करने के साथ ही पंजीकृत जोड़ों का सूक्ष्मता से परीक्षण कारने का निर्देश दिया है।