14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव महापुराण कथा सुनने उमड़ी हजारों की भीड़, पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा- माता-पिता और गुरूओं के सम्मान से बनेंगे बेहतर मनुष्य

Shiv Mahapuran katha: शिव भक्ति को पूरे विश्व में फैलाने वाले सीहोर के महाराज पंडित प्रदीप मिश्रा जी छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचें हैं और यहाँ के लोगों के मन में कथाओं के माध्यम से भक्ति का रस घोल रहे हैं। गुढ़ियारी में शिव महापुराण कथा(Shiv Mahapuran katha) का आयोजन अभी भी जारी है।

2 min read
Google source verification
शिव महापुराण कथा सुनने उमड़ी हजारों की भीड़, पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा- माता-पिता और गुरूओं के सम्मान से बनेंगे बेहतर मनुष्य

शिव महापुराण कथा सुनने उमड़ी हजारों की भीड़, पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा- माता-पिता और गुरूओं के सम्मान से बनेंगे बेहतर मनुष्य

Shiv Mahapuran katha: शिव भक्ति को पूरे विश्व में फैलाने वाले सीहोर के महाराज पंडित प्रदीप मिश्रा जी छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचें हैं और यहाँ के लोगों के मन में कथाओं के माध्यम से भक्ति का रस घोल रहे हैं। गुढ़ियारी में शिव महापुराण कथा(Shiv Mahapuran katha) का आयोजन अभी भी जारी है। काफी दूर-दूर से भक्तजन, कथावचक पं. प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए पधार रहे हैं। पं. प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन मनुष्य को एक-दूसरे के प्रति प्रेम व सम्मान के भाव को रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान व गुरूओं के आदर से ही हम जीवन में बेहतर मनुष्य साबित हो सकते हैं।

महाराज पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने कथा में भक्तजनों से कहा कि- लोग अपने हिसाब से जीवन जी रहे हैं। एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। अपने कर्म के लिखे को भोलेनाथ की पूजा करके हटाने का प्रयास करना चाहिए न कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने और हराने का कार्य करना चाहिए। यह बातें गुढ़ियारी में आयोजित शिव महापुराण में सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा ने कही। कथावाचक ने कहा कि माता-पिता, गुरु के सामने और मंदिर में सिर झुकाने से आयु बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: सारी समस्या का हल एक लोटा जल, पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- छत्तीसगढ़ वासी धन्य, जहां भगवान भोलेनाथ स्वयं हुए प्रकट

पाश्चात्य संस्कृति को लेकर कही ये बात
घर-घर में पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर मिश्रा जी ने कहा कि अपने बच्चों को सनातनी संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा दें, मर्यादाओं का पालन करना, बुजुर्गों का सम्मान करना, धर्म के दिखाए मार्ग पर चलने से ही पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को रोका जा सकता है। बच्चे चाहे अंग्रेजी पढ़ें या विदेश जाएं, इसमें बुराई नहीं है, मगर अपनी संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को न छोड़ें।

टीवी पर लें कथा का आनंद

गुढ़ियारी में शिव महापुराण कथा पंडाल में कथा सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ गई। इसे देखते हुए कथावाचक ने लोगों से अपील की कि वे भीड़ से बचने के लिए अपने घर में टीवी पर ही कथा का आनंद लें। भगवान शिव सभी पर कृपा करेंगे। इतनी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताया जो भीड़ को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

महाराज ने कथा में दिया ये संदेश

- जैसा कर्म करते जाओगे वैसा भाग्य बदलता जाएगा

- सत्य कर्म, पूजा-पाठ करें, भोलेनाथ का नाम लेते रहें

- एक लोटा जल, बेलपत्र, पीपल पत्ता शिवलिंग पर चढ़ाएं

रायपुर में आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन आयोजक चंदन बसंत अग्रवाल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, बेमेतरा के विधायक आशीष छाबड़ा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महापुराण कथा का शुभारंभ किया।