14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: रेत से लदे ट्रक और बेलगाम स्पीड! राजिम मेला मार्ग पर बड़ा हादसा टला, देखें CCTV फुटेज

CG Accident: राजिम मेले के दौरान मेला मार्ग पर अवैध रेत परिवहन और तेज रफ्तार ट्रकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोलियारी नवागांव नाला के पास एक युवक ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।

less than 1 minute read
Google source verification
मेला मार्ग पर ‘रेत और रफ्तार’ का कहर (photo source- Patrika)

मेला मार्ग पर ‘रेत और रफ्तार’ का कहर (photo source- Patrika)

CG Accident: विनोद जैन/गोबरा-नवापारा। राजिम मेले के बीच श्रद्धालुओं की आस्था जिस सड़क से गुजर रही है, उसी पर लापरवाही और अवैध गतिविधियों का खतरनाक खेल चल रहा है। गुरुवार शाम कोलियारी नवागांव नाला के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मेला के कारण सड़क डायवर्ड है, लेकिन भारी वाहन चालक ट्रकों को अंधाधुंध रफ्तार में दौड़ा रहे हैं। एक तेज रफ्तार ट्रक मोटरसाइकिल सवार से टकराते-टकराते बचा, युवक सड़क किनारे गिर पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अवैध रेत खनन का खुलेआम जारी

इधर हनुमान एग्रो के पीछे पारागांव की ओर अवैध रेत खनन का खेल खुलेआम जारी है। दिन-रात चल रहे ट्रैक्टर-ट्रकों से उड़ती धूल ने सड़क को ‘धुंध का मैदान’ बना दिया है। हालात यह हैं कि मोटरसाइकिल से सफेद कपड़े पहनकर निकलने वाला व्यक्ति कुछ ही मिनटों में पीला हो जाता है। सामने से आती गाड़ी तक दिखाई नहीं देती। सड़क किनारे रेत के ढेर जमा हो रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

CG Accident: प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल…

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर मेले में लाखों की भीड़ उमड़ रही है, दूसरी ओर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और अवैध रेत खनन प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यदि समय रहते सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी बड़ा हादसा पूरे क्षेत्र को झकझोर सकता है।

ग्रामीणों ने मेला अवधि में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, अवैध खनन पर तत्काल कार्रवाई और सड़क की नियमित सफाई की मांग की है। आस्था के मेले में अगर सड़कें ही मौत का जाल बन जाएं, तो जिम्मेदारी किसकी- हादसे का इंतजार क्यों?

Video By Vinod Jain