7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur: कल्याण ज्वेलरी शॉप में डकैती की साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार के तीन आरोपियों को चाकू, पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा

Raipur crime: रायपुर के पंडरी के कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दिया। आधी रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं पूछताछ में प्लान का खुलासा हुआ..
2 min read
Google source verification
raipur police news

रायपुर पुलिस ने किया खुलासा ( Photo - Patrika )

Raipur police: राजधानी में पुलिस ने एक बड़ी डकैती की वारदात को विफल कर दिया। इसकी प्लानिंग कर रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पिस्टल, चाकू बरामद हुए हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों के मोबाइल में प्लानिंग के संबंध कई जानकारियां पुलिस को मिली हैं।

Raipur Crime: पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी नार्थ दीपमाला कश्यप ने बताया कि प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत बुधवार रात मुखबिरों से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक गैस कटर की तलाश में हैं। ये युवक प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नई सड़क पर इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली का देवांश शर्मा और सुशांत कुमार पासवान और बिहार के मुज्जफरपुर से मयंक सिंह शामिल हैं। आरोपियों के पास से पिस्टल, चाकू बरामद हुआ है।

यह थी प्लानिंग

Raipur पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी ट्रेन से बुधवार की रात रायपुर पहुंचे। इसके बाद पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स की रेकी की। सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के फोटो आदि की जानकारी जुटाई। इसके बाद गुरुवार की रात डकैती की तैयारी थी, लेकिन दोपहर में ही करीब 1.30 बजे पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों डकैती करने की तैयारी का खुलासा किया। इसमें उनके दो अन्य साथी भी हैं, जो फरार हैं।

अप्रैल में कर चुके हैं रेकी

पुलिस का दावा है कि मयंक और उसका एक अन्य साथी 1 अप्रैल 2026 को भी रायपुर आए थे। उस दौरान भी उसने ज्वेलरी दुकान की रेकी की थी। उसने दुकान की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास के रास्तों और भागने के संभावित रूट की जानकारी जुटाकर फोटो अन्य साथियों को भेजी थी।