पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हरेन्द्र प्रसाद सिंह पिता राम प्रयोजन राय निवासी चक्रधर नगर बंगालापारा मां मणि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नटवरपुर का प्रबंधक है। पुलिस ने बताया कि मां महामाया स्टील प्राइवेट लिमिटेड सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया बिलासपुर के डायरेक्टर हरिश कुमार शिवदासानी, अनिल कुमार शिवदासानी व एक अन्य जोकि सगे भाई हैं, ने इसी साल करीब मार्च-अप्रैल महीने में मां मणि इंडस्ट्रीज से 100 मिट्रिक टन एमएस बिलेट लिया था। जिसकी कीमत 34 लाख 30 हजार 84 रुपए बताई जा रही है। उस वक्त आरोपियों ने कच्चा लोहा की राशि का भुगतान मां मणि प्लांट को नहीं किया था।