पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 7 बजे प्रवीण गर्ग (20) और परमानंद साहू (19), अर्पित नाग (21) पल्सर बाइक से नया रायपुर गए थे। एयरपोर्ट रोड पर काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। एयरपोर्ट से करीब आधा किलोमीटर पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गई। करीब १५० मीटर तक तीनों युवक बाइक से साथ घसीटते गए। इस बीच प्रवीण छिटकर सडक़ किनारें लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। बाकी अन्य दो युवकों के सिर, छाती व अन्य हिस्सों पर चोट आई है जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।