CG Train Cancelled List: त्योहारी सीजन में ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। एक बार फिर भरतीय रेलवे ( Indian Railway ) के कामों के कारण छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई और ट्रेनों प्रभावित हुई है। वहीं, दो ट्रेनों को रद्द किया गया है। बता दें कि हाल ही में रेलवे ने 24 अगस्त से 9 सितंबर तक बिलासपुर-कटनी रेल लाइन और दमोह स्टेशन में मेगा ब्लॉक लिया हैं, जिससे कुल 46 ट्रेनें कैंसिल हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का मार्ग बदला है। हालांकि राहत खबर यह है कि राजनांदगांव-कलमना रेल लाइन का ब्लॉक आज खत्म हो जाएगा। प्रभावित हुई 72 ट्रेनें अपने समय में चलेंगी।