6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में फेरबदल : डॉ मिथिलेश चौधरी को रायपुर के प्रभारी मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य चिकित्‍सा की मिली जिम्‍मेदारी

Transfer in Health Department: राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं.

2 min read
Google source verification
.

Transfer in Health Department: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रान्सफर किए गये हैं. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में ने कई जिलों में पदस्थ चिकित्सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी और प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर्स की ट्रान्सफर लिस्ट जारी की है. राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 38 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं. जारी आदेश के मुताबिक रायपुर की सीएमएचओ डा मीरा बघेल को हटा दिया गया है. डा मीरा बघेल अब संचालनालय स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं में प्रभारी उप संचालक की जिम्‍मेदारी संभालेंगी. वहीं राजनांदगांव के सीएमएचओ डा मिथिलेश चौधरी को रायपुर के प्रभारी मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य चिकित्‍सा की जिम्‍मेदारी गई है. राज्य के अन्य जिलों के भी चिकित्सा अधिकारी बदले गए हैं.

डा. शैलेन्द्र कुमार मण्डल को सीएमएचओ धमतरी, डॉ. के.सी. उरांव को सीएमएचओ गरियाबंद, डा. अशोक कुमार बंसोड़ को सीएमएचओ राजनांदगांव, डा. जगजीवन लाल उईके सीएमएचओ बालोद,
डॉ. गणेश लाल टंडन सीएमएचओ बेमेतरा, डा. शेषराम मण्डावी सीएमएचओ जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, डा रविशंकर सत्यार्थी सीएमएचओ खैरागढ़ गंडई छुईखदान बनाया गया हैं