9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एंबुलेंस में जुड़वा बच्चों का हुआ जन्म, डॉक्टर से फोन पर जानकारी लेकर कराया प्रसव

Raipur News: संजीवनी 108 एंबुलेंस जुड़वा बच्चों की किलकारी से गूंजी। 108 के कर्मचारियों ने डॉक्टर से फोन पर मार्गदर्शन लेकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
Twins born in ambulance Raipur News

एंबुलेंस में जुड़वा बच्चों का हुआ जन्म

रायपुर। Chhattisgarh News: संजीवनी 108 एंबुलेंस जुड़वा बच्चों की किलकारी से गूंजी। 108 के कर्मचारियों ने डॉक्टर से फोन पर मार्गदर्शन लेकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। मां और दो बच्चे सभी स्वस्थ हैं। इसके बाद मां और दोनों बच्चों को कालीबाड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े: Sukma News: नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर जवान घायल

मिली जानकारी के अनुसार आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द निवासी लता यादव को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की दोपहर 12:30 बजे परिवार के लोगों ने 108 में सूचना दी। ईएमटी मलेश्वरी पटेल और पायलट ढलेश्वर साहू महिला के घर पर पहुंचे। महिला को एंबुलेंस से हाॅस्पिटल के लिए जा रहे थे। उसी दौरान पचपेड़ी नाका के पास लता यादव की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई। इस दौरान बच्चे का सिर भी बाहर आने लगा था। पायलट ढलेश्वर ने गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा किया।

ईएमटी ने सुरक्षित कराया प्रसव

ईएमटी मलेश्वरी ने सूझबूझ से ईआरसीपी के माध्यम से डाक्टर से संपर्क किया। डाॅक्टर की सलाह के अनुसार प्रसव परिजनों की सहमति से शुरू की। कुछ ही पलों में लता ने दो शिशुओं को जन्म दिया। बच्चों की किलकारी गूंजते ही परिजनों ने भी राहत ली।

यह भी पढ़े: मिशन 2023 : पहले चरण के लिए मतदान 7 नवम्बर को, अंतिम 5 दिनों में भाजपा-कांग्रेस झोंकेंगे ताकत