31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में पड़ोसी की हत्या के आरोप में दो भाई गिरफ्तार, बार-बार घर आने से थे नाराज़…

CG Murder News: रायपुर में खहारडीह इलाके में पड़ोसी की हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। हत्या की वजह आरोपियों की अनुपस्थिति में पड़ोसी का बार-बार घर आना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 21 Jul 2025, 11:30 AM IST

रायपुर में पड़ोसी की हत्या के आरोप में दो भाई गिरफ्तार(photo-unsplash)

रायपुर में पड़ोसी की हत्या के आरोप में दो भाई गिरफ्तार(photo-unsplash)

CG Murder News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में खहारडीह इलाके में पड़ोसी की हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। हत्या की वजह आरोपियों की अनुपस्थिति में पड़ोसी का बार-बार घर आना है। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

CG Murder News: रॉड और कुल्हाड़ी से किए कई वार

पुलिस के मुताबिक भवानी नगर में सुनील राव और राहुल यादव उर्फ दादू व उसके भाई ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ साधु पड़ोसी हैं। सुनील अक्सर राहुल के घर उस समय आना-जाना करता था, जब वे लोग घर में नहीं होते थे। इसी बात को लेकर राहुल और उसके भाइयों का सुनील से विवाद था। शनिवार की रात करीब 9.30 बजे सुनील मैदान की ओर गया। उसी समय राहुल और उसके भाई ओमप्रकाश ने उसे घेर लिया।

इसके बाद रॉड और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी भाग निकले। खहारडीह पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।