24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में किसान महासम्मेलन में कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Union Defense Minister in CG: राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 9 मार्च शनिवार को किसान महासम्मेलन होगा। सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
kisan_mahasammelan.jpg

Defence minister Rajnath Singh in CG : राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 9 मार्च शनिवार को किसान महासम्मेलन होगा। सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। सम्मेलन का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया है। इस किसान महासम्मेलन में प्रदेशभर से डेढ़ लाख से अधिक किसान शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: छत्तीगसढ़ के 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, कांग्रेस ने बघेल समेत इन्हें मैदान में उतारा, देखें LIST

शुक्रवार को आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, मोदी की गारंटी में प्रदेश के किसानों को धान की कीमत 3100 रुपए में प्रति क्विंटल खरीदना शामिल था। हमारी भाजपा की सरकार बनते ही किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रुपए खरीदा। समर्थन मूल्य की राशि किसानों को मिल चुकी है। अब अंतर की राशि 12 मार्च को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: मरीजों की बढ़ी मुसीबत, 5 दिन की हड़ताल पर गईं मितानिनें.... इस बात पर जता रहीं विरोध

किसान हितैषी हमारी सरकार ने किसानों का महासम्मेलन बुलाया है। इस दौरान लाभार्थी किसानों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रदेशभर के किसानों को केंद्रीय रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में वन मंत्री केदार कश्यप, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, भूपेंद्र सवन्नी सहित अन्य नेता मौजूद थे।